-
☰
असम: गुवाहाटी में वाहन मरम्मत गैरेज में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- Photo by : social media
संक्षेप
असम: गुवाहाटी शहर के पूर्वी बड़ागांव इलाके में बुधवार, 18 नवंबर को एक वाहन मरम्मत गैरेज में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग हरमीत मोटर वर्क्स नामक गैरेज में लगी, जहां देखते ही देखते लपटों ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
विस्तार
असम: गुवाहाटी शहर के पूर्वी बड़ागांव इलाके में बुधवार, 18 नवंबर को एक वाहन मरम्मत गैरेज में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग हरमीत मोटर वर्क्स नामक गैरेज में लगी, जहां देखते ही देखते लपटों ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गैरेज में बड़ी संख्या में टायर, फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामान रखे हुए थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। इस घटना में गैरेज में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से गैरेज के केयरटेकर सुखबिंदर सिंह की गाड़ी (UP14PT7745) भी क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान का आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है। हालांकि, शुरुआती अनुमान के मुताबिक संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।