-
☰
बिहार: नीरपुर के मदरसे में बच्चे ने मुकम्मल की कुरान-ए-पाक की नाज़िरा तालीम, ग्रामीणों ने दी मुबारकबाद
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: गांव स्थित मदरसा कादिरिया चिश्तिया मोइनुल उलूम में आज एक बच्चे ने कुरान-ए-पाक की नाज़िरा तालीम पूरी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस खुशी के मौके पर मदरसे और पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विस्तार
बिहार: गांव स्थित मदरसा कादिरिया चिश्तिया मोइनुल उलूम में आज एक बच्चे ने कुरान-ए-पाक की नाज़िरा तालीम पूरी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस खुशी के मौके पर मदरसे और पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मदरसे के सेक्रेटरी एवं भूतपूर्व मुखिया मुनव्वर आलम, डॉक्टर इरफान आलम, शेख सज्जाद, से काले हुसैन, मौलाना सिराजुद्दीन साहब, शेख जहांगीर, शेख अली हुसैन, मौलाना सुहैल राजा, हाफिज साहब, साकिब रजा सहित गांव के तमाम बुजुर्ग और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुनव्वर आलम ने दिया शिक्षा का महत्वपूर्ण संदेश
इस अवसर पर मदरसे के सेक्रेटरी एवं भूतपूर्व मुखिया मुनव्वर आलम ने कहा कि हमारे गांव के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर तालीम हासिल करें और अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत से अपने गांव, समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हमारी हमेशा यही दुआ है कि बच्चे तरक्की करें और देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
उन्होंने पूरे देश और दुनिया के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा इंसान की जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है। दीनी तालीम हो या दुनियावी शिक्षा, दोनों का अपना महत्व है। शिक्षा ही वह रास्ता है, जिससे इंसान कामयाबी हासिल कर सकता है और एक बेहतर समाज तथा मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने बच्चे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं। अंत में यही संदेश निकलकर सामने आया कि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले, हर घर में शिक्षा का उजाला पहुंचे और हमारा गांव, समाज तथा देश तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुए। अल्लाह तआला बच्चे को इल्म, अमल और कामयाबी अता फरमाए।