Contact for Advertisement 9919916171


 बिहार: आरपीएफ के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर, आरोपी समेत मोबाइल किया बरामद

- Photo by : social media

 बिहार  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 09/07/2026 11:32:28 am Share:
  •  बिहार
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 09/07/2026 11:32:28 am
Share:

विस्तार

बिहार: समस्तीपुर जंक्शन पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष निगरानी अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर मंगलवार की शाम करीब 6 बजे की गई। आरपीएफ के उप निरीक्षक पी.के. चौधरी और श्याम सुंदर कुमार, अपराध आसूचना शाखा के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार, प्रधान आरक्षी पुरुषोत्तम कुमार एवं देव शंकर सिंह के साथ प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर छोर स्थित फुट ओवरब्रिज एफओबी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में तेजी से भागता दिखा। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे एफओबी के रैंप के नीचे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अरविंद तिवारी (34 वर्ष), निवासी बरौनी सोखहारा, थाना फुलवरिया, जिला बेगूसराय के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बैंगनी रंग का टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पूछताछ काउंटर के पास एक यात्री की जेब से मोबाइल चोरी किया था और उसे बेचकर नशे की पूर्ति करना चाहता था। इसी बीच मौके पर पहुंचे यात्री वीरेन्द्र यादव, निवासी शिवाजीनगर (समस्तीपुर), ने बरामद मोबाइल को अपना बताया। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।


Featured News