-
☰
छत्तीसगढ़: RCET में राजमिस्त्री प्रशिक्षण पूरा, युवाओं को प्रमाण पत्र हुए वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित आरसेटी सूरजपुर में आयोजित राजमिस्त्री (मेसनरी) प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 फरवरी को सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित आरसेटी सूरजपुर में आयोजित राजमिस्त्री (मेसनरी) प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 फरवरी को सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रमोद तिवारी, संकाय सदस्य मयंक तिवारी एवं परमानंद उपस्थित रहे। निदेशक ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाते हैं।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को भवन निर्माण कार्य, ईंट-गारा कार्य, प्लास्टरिंग, माप-तौल, लेवलिंग सहित निर्माण से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को तकनीकी दक्षता देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। संकाय सदस्यों ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वयं का रोजगार स्थापित करने तथा क्षेत्र के विकास में योगदान देने की सलाह दी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
बिहार: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, परिजन और लोगों ने सड़क जाम किया
मध्य प्रदेश: कक्षा 5वीं विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: रमजान के प्रथम शुक्रवार पर पुलिस ने की मस्जिदों में सुरक्षा व यातायात निरीक्षण
हरियाणा: सीओ रुपाली रॉय चौधरी का अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान
उत्तर प्रदेश: कुलदीप उज्जवल के साथ नशा मुक्त, दहेज प्रथा पर मानवाधिकार संगोष्ठी