Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: एनएसएस शिविर का समापन, युवाओं ने स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता में दिखाई सक्रियता

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 20/02/2026 04:07:33 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 20/02/2026 04:07:33 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर शासकीय नवीन महाविद्यालय ओडगी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर शासकीय नवीन महाविद्यालय ओडगी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शर्मा रहे, जो भूतपूर्व प्रचार्य पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय एवं दुर्गा सेवाश्रम जमड़ी के संस्थापक हैं। कार्यक्रम में बीडीसी प्रतिनिधि नेहा सिंह, ग्राम सरपंच दुलार सिंह आगरे, परसिया सरपंच प्रतिनिधि शिव आगरे तथा कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य बृजलाल साहू सहित शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सातपुते तथा सहायक प्राध्यापकों ने किया। स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत व राज्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और भारतीय व छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा पर आधारित नृत्य, गीत, नाटक व नुक्कड़ नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।

 

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना को जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बताते हुए स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा चबूतरा निर्माण, मंदिर लिपाई, नारा लेखन सहित स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के जोश और समर्पण से ही देश विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शिविर को समाजोपयोगी बताते हुए स्वयंसेवकों के प्रयासों की प्रशंसा की।