-
☰
हरियाणा: समाधान शिविर में सुनीं गई लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय में गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनहितैषी पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और उन्हें सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिविर के दौरान गांव मेहंदा निवासी श्रीनिवास ने बाढ़ से खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग रखी। वहीं हांसी की जगदीश कॉलोनी निवासी सोनू ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जाति संबंधी त्रुटि को ठीक करवाने का अनुरोध किया। इसके अलावा गांव ढढेरी निवासी राजेश ने खराब फसल के मुआवजे की राशि अपने बैंक खाते में दिलाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। नायब तहसीलदार ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से परिवार पहचान पत्र में आयु, आय, जाति और अन्य विवरणों से जुड़ी त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर सत्यापित कर शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास मजबूत हो रहा है तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
गुजरात: 489 ग्राम चरस बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर हुआ गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच हुई तेज
झारखंड: घरेलू विवाद के बाद दो मासूम बेटियों की कुएं में डूबने से हुई मौत, हिरासत में मां
मध्य प्रदेश: मांधाता विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
गुजरात: मिलावटी दूध का क़हर, घी और मिठाइयों की बिक्री के आरोप, कार्रवाई की मांग हुई तेज
मध्य प्रदेश: बारिश में उखड़ी सड़क बनी हादसों का कारण, जर्जर मार्ग को लेकर लोगों में बढ़ा आक्रोश