-
☰
हरियाणा: अंबाला में लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की लूटी गई मोटरसाइकिल
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: अंबाला जिले में लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस की सीआईए-1 टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नग्गल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास हुई लूट की वारदात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: अंबाला जिले में लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस की सीआईए-1 टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नग्गल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास हुई लूट की वारदात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह के अनुसार, इस्माइलपुर निवासी गुरमुख सिंह ने 11 सितंबर 2026 को थाना नग्गल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल और उसके दोस्तों के मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंप दी थी। सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह और उनकी टीम ने मामले की जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवदीप सिंह उर्फ लब्बु उर्फ लव, रजत बालु और प्रिन्स कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जांच अधिकारी के मुताबिक, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी और लूटे गए बाकी सामान की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।