Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बरवाला बस स्टैंड पर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा और डायल 112 की दी जानकारी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/11/2026 10:46:40 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/11/2026 10:46:40 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार महिलाओं की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता को लेकर हिसार पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में 24 नवंबर को बरवाला बस स्टैंड पर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक बरवाला सुमित कुमार और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही किरण ने महिलाओं को हरियाणा पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा, डायल 112 और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि यात्रा करते समय ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा की जानकारी पुलिस के साथ साझा कर सकती हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रह

हरियाणा: बरवाला बस स्टैंड पर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा और डायल 112 की दी जानकारी हरियाणा: हिसार महिलाओं की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता को लेकर हिसार पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में 24 नवंबर को बरवाला बस स्टैंड पर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक बरवाला सुमित कुमार और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही किरण ने महिलाओं को हरियाणा पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा, डायल 112 और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि यात्रा करते समय ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा की जानकारी पुलिस के साथ साझा कर सकती हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके। इसके अलावा, छेड़छाड़, पीछा करने या किसी अन्य असुरक्षित स्थिति का सामना करने पर तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

हिसार पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में चुप न रहें। बिना डर या संकोच के पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता सर्वोच्च प्राथमिकता है और जागरूकता से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। ते सहायता पहुंचाई जा सके। इसके अलावा, छेड़छाड़, पीछा करने या किसी अन्य असुरक्षित स्थिति का सामना करने पर तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। हिसार पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में चुप न रहें। बिना डर या संकोच के पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता सर्वोच्च प्राथमिकता है और जागरूकता से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिश्रिख में ज्वेलर्स की दुकान से चेन चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन बरामद

पंजाब: खेलां वतन पंजाब दियां में तेजप्रताप सिंह ने जीता गोल्ड, तरसेम सिंह ने किया सम्मानित

असम: गुवाहाटी के बोंडा में तिवा लोक नृत्य और संगीत अभ्यास का समापन समारोह आयोजित, 100 कलाकारों ने लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश: जावर सिंचाई परियोजना को लेकर अरुण यादव का सरकार पर हमला, एक महीने का दिया अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश: शामली पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक


Featured News