-
☰
झारखण्ड: उपायुक्त ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए पारदर्शी व समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
झारखण्ड: पलामू के उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा के लिए छतरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सभागार में अधिकारियों, बीएलओ, सुपरवाइजर और प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एसआईआर कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन अभियान गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े सभी मामलों का निष्पक्ष एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण करने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे सत्यापन कार्य, प्राप्त प्रपत्रों, लंबित मामलों तथा दैनिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करने और सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करें। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचलाधिकारी (सीओ), निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एसआईआर कार्य में और तेजी लाने को कहा।
गुजरात: 489 ग्राम चरस बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर हुआ गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच हुई तेज
झारखंड: घरेलू विवाद के बाद दो मासूम बेटियों की कुएं में डूबने से हुई मौत, हिरासत में मां
मध्य प्रदेश: मांधाता विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
गुजरात: मिलावटी दूध का क़हर, घी और मिठाइयों की बिक्री के आरोप, कार्रवाई की मांग हुई तेज
मध्य प्रदेश: बारिश में उखड़ी सड़क बनी हादसों का कारण, जर्जर मार्ग को लेकर लोगों में बढ़ा आक्रोश