-
☰
राजस्थान: 26 नवंबर को जबलपुर में आयोजित होगा मार्च, जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने कांग्रेसजनों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च में मुरैना जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी सिलसिले में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला कार्यालय,
विस्तार
राजस्थान: 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च में मुरैना जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी सिलसिले में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला कार्यालय, मुरैना पर जिलाध्यक्ष राजेश राठौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जबलपुर पहुंचने की रणनीति, कार्यकर्ताओं से संपर्क और वाहनों की व्यवस्था सहित सामूहिक रूप से प्रस्थान की तैयारियों पर चर्चा की गई। राजेश राठौर ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र, समानता, न्याय और नागरिक अधिकारों की बुनियाद है। इसकी रक्षा केवल किसी एक दल की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर पहुंचकर संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मुरैना विधानसभा से रामचित्र महाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सिकरवार, नगर निगम क्षेत्र ओमप्रकाश खस, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता कुशवाह, सेवादल प्रदेश सचिव प्रदीप रजक, अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश सचिव नरोत्तम माहौर, रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आनंद रजक, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद भैयन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।