Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: मनोज कुमार सामरिया को आल इंडिया खटीक समाज परिवार जोड़ो मंच में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Manoj Kumar Khatik , Date: 25/11/2026 10:40:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Manoj Kumar Khatik ,
  • Date:
  • 25/11/2026 10:40:43 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए श्रीमान मनोज कुमार सामरिया को आल इंडिया खटीक समाज परिवार जोड़ो मंच में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 24 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2028 तक रहेगा। यह नियुक्ति प्रदेश संरक्षक कुलदीप असवाल एडवोकेट, जगदीश प्रसाद सामरिया, प्रोफेसर मदनलाल खत्री एवं भूधर मल परेवा सहित सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से की गई है।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक प्रोफेसर मदनलाल खत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज खिंची के नेतृत्व में मंच समाज को जोड़ने, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग करने तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मनोज कुमार सामरिया राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में समाज के अधिक से अधिक परिवारों को मंच से जोड़कर सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे तथा शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज के लोगों को सहयोग प्रदान करेंगे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज खिंची ने भी नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिश्रिख में ज्वेलर्स की दुकान से चेन चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन बरामद

पंजाब: खेलां वतन पंजाब दियां में तेजप्रताप सिंह ने जीता गोल्ड, तरसेम सिंह ने किया सम्मानित

असम: गुवाहाटी के बोंडा में तिवा लोक नृत्य और संगीत अभ्यास का समापन समारोह आयोजित, 100 कलाकारों ने लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश: जावर सिंचाई परियोजना को लेकर अरुण यादव का सरकार पर हमला, एक महीने का दिया अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश: शामली पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक


Featured News