-
☰
राजस्थान: पुलिस चौकी से बजरी भरा डंपर लेकर फरार हुए बदमाश, फिर लौटाकर किया खड़ा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जोधपुर जिले के लोड़ी थाना क्षेत्र स्थित दूदाड़ा पुलिस चौकी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
विस्तार
राजस्थान: जोधपुर जिले के लोड़ी थाना क्षेत्र स्थित दूदाड़ा पुलिस चौकी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस द्वारा जब्त किया गया बजरी से भरा डंपर देर रात चौकी परिसर से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोग डंपर को चौकी से बाहर ले गए, उसमें भरी बजरी किसी दूसरी जगह खाली की और बाद में वाहन को वापस चौकी परिसर में लाकर खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी एएसआई उमेशचंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस चौकी की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर सर्दकविराज ने प्रारंभिक जांच में लापरवाही मानते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डंपर को चौकी से कौन और कैसे लेकर गया। साथ ही इस मामले में पुलिस स्टाफ की संभावित मिलीभगत के पहलू की भी जांच की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस चौकी से जब्त वाहन ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
छत्तीसगढ़: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
उत्तर प्रदेश: दूसरे बड़े मंगल पर शीतला माता मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर विचार गोष्ठी और भंडारे का हुआ आयोजन
राजस्थान: नेशनल हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश: नशीला दूध पिलाकर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार