Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: किल्लौद ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान सफल, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गईं पोलियो की दो बूंदें

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh , Date: 23/11/2026 11:59:55 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh ,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:59:55 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 22 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद के अंतर्गत पूरे ब्लॉक में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए इस वि

विस्तार

राजस्थान: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 22 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद के अंतर्गत पूरे ब्लॉक में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे ब्लॉक में निर्धारित पोलियो बूथों एवं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नौनिहालों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाईं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापक स्तर पर प्रयास किए। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंशिका ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कनक तोमर एवं डॉ. अनुरूप मलतारे के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तर पर अभियान का संचालन किया गया। अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 55 टीमें गठित की गईं, जिनमें 27 बी-टाइप टीम, 25 सी-टाइप टीम एवं 2 मोबाइल टीमें शामिल रहीं। इन टीमों के माध्यम से ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।


अभियान में बीईई एस.एन. पालीवाल, बीपीएम सतीश हल्दे,  आशुतोष पाराशर डाटा मैनेजर, पंकज दुबे डाटा कंप्यूटर ऑपरेटर, उमंग काउंसलर संजय सिरसाटे सहित समस्त सीएचओ, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों को पोलियो की खुराक के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास, समन्वय एवं जनसहभागिता से किल्लौद ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related News

मध्य प्रदेश: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के सीओ हर्ष पाण्डेय का जौनपुर तबादला, प्रदीप कुमार द्वितीय संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट में तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा, रुक-रुककर होती रही बारिश

उत्तर प्रदेश: अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंतक अभियान का आयोजन, सामाजिक एकता का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: उद्योगपति देवेंद्र कुमार दुबे बने तेजस्वी संगठन न्यास के आजीवन न्यासी एवं संरक्षक सदस्य

छत्तीसगढ़: कोरबा में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की साधारण सभा एवं दीपावली मिलन समारोह


Featured News