Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शादी के 18 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, पति ने लगाए गंभीर आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 12/05/2026 01:51:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 12/05/2026 01:51:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 18 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 18 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी पर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर भागने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार भोगांव क्षेत्र के कुलीपुर निवासी जितेंद्र कुमार की शादी 21 अप्रैल 2026 को कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी अचला से हुई थी। परिवार ने शादी धूमधाम से की थी। पीड़ित पति का कहना है कि उसने शादी के लिए कर्ज लिया था और नई जिंदगी को लेकर कई सपने देखे थे।

आरोप है कि 8 और 9 मई की रात अचला अपने कथित प्रेमी अरुण कुमार के साथ घर से फरार हो गई। पति का दावा है कि पत्नी घर में रखे करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। चोरी गए सामान में सोने की जंजीर, अंगूठी, झाले, बेसर, पायल और करधनी शामिल बताए गए हैं। पीड़ित जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि शादी से पहले ही अचला का गांव के अरुण कुमार से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी उसे बाद में हुई। उसका कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से उसे धमकियां भी दी जा रही हैं। आरोप है कि अरुण कुमार के एक दोस्त ने उसके मोबाइल पर दोनों के आपत्तिजनक फोटो भेजे और मामले में शिकायत न करने की चेतावनी दी। घटना के बाद से पीड़ित मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसने पुलिस से पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।