-
☰
उत्तर प्रदेश: आगरा जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में कमिश्नरेट आगरा बना विजेता, फिरोजाबाद को 10 रन से हराया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगरा जोन की 19वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को भव्य समापन हुआ। 16 से 18 नवंबर तक कमिश्नरेट आगरा में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कमिश्नरेट आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिरोजाबाद को 10 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगरा जोन की 19वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को भव्य समापन हुआ। 16 से 18 नवंबर तक कमिश्नरेट आगरा में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कमिश्नरेट आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिरोजाबाद को 10 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एस.के. भगत, अपर पुलिस आयुक्त आगरा सचिन्द्र पटेल और पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज शैलेश कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली। इसके बाद विजेता, उपविजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आगरा जोन के आठ जनपदों और पुलिस कमिश्नरेट की पुरुष टीमों के कुल 152 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों के दौरान कुल सात मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला कमिश्नरेट आगरा और फिरोजाबाद की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आगरा की टीम ने 226 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद की टीम 216 रन ही बना सकी। इस तरह आगरा ने 10 रन से जीत दर्ज कर खिताब हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर आगरा के मोहित प्रजापति को 144 रन बनाने पर बेस्ट बैटर और आगरा के ही सागर को नौ विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। वहीं फिरोजाबाद के उपनिरीक्षक विजय चौहान को 107 रन बनाने और चार विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना, अनुशासन तथा टीम भावना के साथ आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में डीसीपी नगर, डीसीपी पश्चिमी, डीसीपी मुख्यालय, डीसीपी यातायात, अतिरिक्त डीसीपी यातायात, एसीपी हरीपर्वत और एसीपी लाइंस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
असम: गुवाहाटी में वाहन मरम्मत गैरेज में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
हरियाणा: अंबाला में लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की लूटी गई मोटरसाइकिल
उत्तराखंड: देहरादून पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने की दी सलाह
उत्तर प्रदेश: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू