Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सुनेहटी गांव में मारपीट का मामला एसपी के पास पहुंचा, कैराना पुलिस को कार्रवाई के मिले आदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 08/09/2026 10:46:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 08/09/2026 10:46:28 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शामली कैराना क्षेत्र के गांव सुनेहटी में करीब 10 से 12 दिन पहले हुई मारपीट के मामले में अब पुलिस अधीक्षक ने कैराना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मारपीट की घटना में एक वृद्ध महिला के घायल होने और उसका हाथ टूटने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव सुनेहटी निवासी वकील ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। वकील का आरोप है कि बसेड़ा, कैराना निवासी उसके बहनोई नाजिम पुत्र सादीन ने उसकी ससुराल में सैनेटरी का सामान रखा हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद सामान वहां से हटवा दिया गया।

वकील का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 26 अगस्त को नाजिम अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और परिवार के लोगों के साथ डंडों से मारपीट की। घटना में उसकी मां घायल हो गईं और उनका एक हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद कैराना पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कैराना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब पीड़ित पक्ष को मामले में पुलिस कार्रवाई की उम्मीद है।


Featured News