-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सहारनपुर में आयोजित हुए ‘बहू-बेटी सम्मेलन’
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सहारनपुर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित किए गए। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह ने जनपद के अधिकारियों को मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित किए। सम्मेलनों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें उनके अधिकारों के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। साथ ही अपने आसपास रहने वाली अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। सहारनपुर पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने का लगा आरोप, एसपी से करी शिकायत
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद फुल्लनपुर में हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
तेलंगाना: काला जादू के शक में 53 वर्षीय कारोबारी की हुई हत्या, छह आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: मिश्रिख में लोहे के खोखे में उतरा करंट, 28 वर्षीय युवक की हुई मौत