Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में भाजपा का मतदाता जागरूकता अभियान, SIR प्रक्रिया की दी जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 23/11/2026 10:50:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 23/11/2026 10:50:56 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित बूथ संख्या 236, 237 और 239 पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर मतदाता सूची और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी और भाजपा विस्तारक सुनीता सैनी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान भाजपा मंडल मंत्री बबली देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष मानवीर पुंडीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी और वरिष्ठ नेता साहब सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्रवासियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नए वोट बनवाने और एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने मतदाता विवरण की जांच करने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने मतदाता जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और मतदाता सूची को सही बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा समर्थकों ने पदाधिकारियों द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे जनहित में सराहनीय पहल बताया।

 

Related News

मध्य प्रदेश: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के सीओ हर्ष पाण्डेय का जौनपुर तबादला, प्रदीप कुमार द्वितीय संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट में तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा, रुक-रुककर होती रही बारिश

उत्तर प्रदेश: अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंतक अभियान का आयोजन, सामाजिक एकता का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: उद्योगपति देवेंद्र कुमार दुबे बने तेजस्वी संगठन न्यास के आजीवन न्यासी एवं संरक्षक सदस्य

छत्तीसगढ़: कोरबा में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की साधारण सभा एवं दीपावली मिलन समारोह


Featured News