Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के सीओ हर्ष पाण्डेय का जौनपुर तबादला, प्रदीप कुमार द्वितीय संभालेंगे जिम्मेदारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 23/11/2026 12:27:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 23/11/2026 12:27:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी स्तर पर किए गए स्थानांतरण के क्रम में सोनभद्र में तैनात क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय का तबादला जौनपुर कर दिया गया है। वहीं, रायबरेली में तैनात रहे क्षेत्राधिकारी प्रदीप

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी स्तर पर किए गए स्थानांतरण के क्रम में सोनभद्र में तैनात क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय का तबादला जौनपुर कर दिया गया है। वहीं, रायबरेली में तैनात रहे क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार द्वितीय को स्थानांतरित कर सोनभद्र में नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब प्रदीप कुमार द्वितीय सोनभद्र पहुंचकर क्षेत्राधिकारी का कार्यभार संभालेंगे, जबकि हर्ष पाण्डेय जौनपुर में अपनी सेवाएं देंगे।

इस स्थानांतरण से जिले में क्षेत्राधिकारी स्तर पर नई जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र का निर्धारण होगा। नए अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में उनके अनुभव के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।गौरतलब है कि पुलिस विभाग में समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और अधिकारियों के अनुभव का उपयोग करने के उद्देश्य से स्थानांतरण किए जाते हैं।