Contact for Advertisement 9919916171



उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीआईजी अभिषेक सिंह ने किया निरीक्षण

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 09/06/2026 12:06:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 09/06/2026 12:06:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को डीआईजी सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को डीआईजी सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने जनपद में स्थापित केंद्रीय कंट्रोल रूम का अवलोकन किया, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीआईजी अभिषेक सिंह ने एस.ए.एम. इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता का निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक असुविधा न हो और परीक्षा पूरी तरह से निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जाए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा अभ्यर्थियों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीआईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।