Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीआईजी मुनिराज जी ने संभाली बरेली परिक्षेत्र की कमान, अधिकारियों ने किया स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/11/2026 10:41:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/11/2026 10:41:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी ने शुक्रवार को बरेली परिक्षेत्र का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी ने शुक्रवार को बरेली परिक्षेत्र का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट भी की।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन ने 12 नवंबर की देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बरेली और मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया था। इसके तहत बरेली में तैनात डीआईजी अजय कुमार साहनी को मुरादाबाद परिक्षेत्र भेजा गया, जबकि मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी को बरेली परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीआईजी के सामने परिक्षेत्र के चारों जिलों में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की चुनौती होगी। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही अब बरेली परिक्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी मुनिराज जी के हाथों में आ गई है।


Featured News