Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बेटे की मंगनी में गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर, 10 लाख कैश समेत 15 लाख के जेवरातों पर किया हाथ साफ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 08/09/2026 10:53:18 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 08/09/2026 10:53:18 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर तंबौर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बना लिया। परिवार इकलौते बेटे की मंगनी में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर बाहर गया था। इसी दौरान चोर पीछे के गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और करीब 10 लाख रुपये की नगदी समेत लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, आजाद नगर निवासी जहीर हाशमी अपने इकलौते बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे थे। बताया गया है कि शादी के खर्च के लिए उन्होंने प्लाट बेचकर करीब 10 लाख रुपये जुटाए थे, जिन्हें घर में रखा गया था। परिवार मंगनी समारोह में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर बाहर चला गया। परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने पीछे के गेट का ताला तोड़ा और मकान के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने कमरों को खंगालते हुए घर में रखी करीब 10 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के मुताबिक, चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

रविवार रात मंगनी समारोह से परिवार वापस लौटा तो घर के कमरों में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर नगदी और जेवरात गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बड़ी चोरी की घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी के तरीके और संभावित सुरागों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


Featured News