Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मोबाइल फोन स्नैचर रिषभ दयाल को किया गिरफ्तार, 11 फोन और दो बाइक बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Yogendra Kumar , Date: 11/02/2026 01:58:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 11/02/2026 01:58:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता मोबाइल फोन स्नैच करने वाला एक अभियुक्त रिषभ दयाल उर्फ राहुल पुत्र स्व0 दयाल सिंह को रामलीला ग्राउण्ड, सी बलाक, सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता मोबाइल फोन स्नैच करने वाला एक अभियुक्त रिषभ दयाल उर्फ राहुल पुत्र स्व0 दयाल सिंह को रामलीला ग्राउण्ड, सी बलाक, सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल (स्पलेण्डर प्लस व एफजेड बाईक), स्नैचिंग के 11 मोबाइल फोन व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन छीना जाता है।

 

अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि इसके द्वारा बरामद हुए मोबाइल आईफोन-16 को 02 दिन पूर्व ही सेक्टर-62 नोएडा की टॉट मॉल वाली रोड़ से एक व्यक्ति से छीना था, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-48/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है। अन्य 10 मोबाइल फोन सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-05, सेक्टर-24 व दिल्ली/एनसीआर के भिन्न-भिन्न क्षेत्र से छीने है, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त पूर्व में थाना सेक्टर-58, सेक्टर-24 व सेक्टर-20 नोएडा से मोबाइल फोन स्नैचिंग में जेल जा चुका है। रिषभ दयाल उर्फ राहुल पुत्र स्व0 दयाल सिंह निवासी जी0डी कॉलोनी मूयर विहार फेस-3, थाना गाजीपुर, दिल्ली वर्तमान पता जीडी कॉलोनी, मयूर विहार, फेस-3, घडौली थाना गाजीपुर नई दिल्ली उम्र करीब 32 वर्ष।