Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शाम होते ही सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों पर रखी जा रही है पुलिस नज़र 

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/05/2026 11:10:12 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/05/2026 11:10:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सांयकालीन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तराखंड: हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सांयकालीन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस टीम शाम होते ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय होकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच में जुट जाती है।अभियान के तहत जनपद के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस अड्डों तथा मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जनपद की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों, असामाजिक तत्वों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के माध्यम से चोरी, लूट, नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। नागरिकों का मानना है कि नियमित चैकिंग अभियान से अपराधियों में डर का माहौल बनेगा और आम जनता को सुरक्षा का एहसास होगा। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनहित में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।