-
☰
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मालिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहान रोड पर पुरवा गांव के निकट रविवार देर रात तेज रफ्तार होंडा सिटी कार और मारुति वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक राम जी उर्फ अमित कुमार (30 वर्ष) पुत्र देशराज रावत, निवासी ऊंचा द्वार, मोहान,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मालिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहान रोड पर पुरवा गांव के निकट रविवार देर रात तेज रफ्तार होंडा सिटी कार और मारुति वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक राम जी उर्फ अमित कुमार (30 वर्ष) पुत्र देशराज रावत, निवासी ऊंचा द्वार, मोहान, हसनगंज तहसील, जनपद उन्नाव की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सवार महिला माया (35 वर्ष) और लड़की प्रिया (12 वर्ष), निवासी लोधई, औरास भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वैन में सवार अन्य 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्नाव के कुड़िया महाराजपुर गांव से बारात मलिहाबाद के दौलतपुर गांव गई थी। देर रात 1 बजे वापस जा रही थी, तभी मोहन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार से टक्कर हो गई।
होंडा सिटी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।