-
☰
उत्तर प्रदेश: दून हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में दून हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में दून हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। देहरादून की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों को सुन्दरपुर के निकट तेज रफ्तार से जा रही एक रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को शीघ्रता पूर्ण सड़क से उठाकर सी एच सी (प्राथमिक चिकित्सालय) फतेहपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस ने बाइक सवारों को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे हादसा काफी भयावह हो गया। पुलिस रोडवेज बस के ड्राइवर के विरूद्ध कार्रवाई में जुटी। और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश: कुलपहाड़ नगर पंचायत में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल ने बाल भवन में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, 11 हजार देने की घोषणा
बिहार: धान के बिचड़े के विवाद में हिंसा, गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल
गुजरात: T20 मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28,500 का मुद्दामाल जब्त
उत्तर प्रदेश: 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती और खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
गुजरात: भुवाजी की मांगीलाल पटेल के चुनाव जीत की भविष्यवाणी चर्चा में