-
☰
उत्तर प्रदेश: भगवान परशुराम जयंती पर विचार गोष्ठी और भंडारे का हुआ आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देवबंद भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विचार गोष्ठी और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देवबंद भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विचार गोष्ठी और भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां बाला सुंदरी मंदिर से ज्योति लाने के साथ हुई। इसके बाद भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन एवं ध्यान किया गया। कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज में एकता की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। त्यागी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने समाज की एकता पर बल देते हुए राजनीति में सवर्ण समाज के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। भाजपा नेता संदीप शर्मा तथा गजराज राणा ने भी अपने विचार रखे। समाजवादी पार्टी के नेता राकेश शर्मा ने सवर्ण युवा नेताओं को आगे बढ़ाने में सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा उदयवीर शर्मा, कांग्रेस नेता नितिन कपिल और ब्राह्मण नेता हर्षवर्धन शर्मा ने भी समाज और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्रों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनमोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सहारनपुर से आए विभिन्न पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। विचार गोष्ठी के बाद भगवान परशुराम की आरती की गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया।
छत्तीसगढ़: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
उत्तर प्रदेश: दूसरे बड़े मंगल पर शीतला माता मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
राजस्थान: नेशनल हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश: नशीला दूध पिलाकर चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार