Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: छात्रों ने रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Ghanshyam Das , Date: 11/02/2026 11:50:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 11/02/2026 11:50:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान विकास खण्ड रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम सांचलू (मर्ज) में चल रहे सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम  के आयोजन में गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान  की टीम ने भाग लेकर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा पूर्ण प्रदर्शन किए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान विकास खण्ड रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम सांचलू (मर्ज) में चल रहे सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम  के आयोजन में गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान  की टीम ने भाग लेकर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा पूर्ण प्रदर्शन किए। मंगलवार दिनांक 10-फरवरी को गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इUttar Pradesh: Students spread the message of road safety through a rally and street playई द्वारा ग्राम सांचलू  में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का विषय "सड़क सुरक्षा"के नियमों पर आधारित, अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम  कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास चौधरी द्वारा स्वयं सेवकों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वयं  सेवकों द्वारा ग्राम  सांचलू में सड़क सुरक्षा संबंधित नारो एवं स्लोगन के माध्यम से एक रैली निकाली गई, जिस रैली के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने व चौपहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उसके पश्चात स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया।

 

उसके पश्चात स्वयं  सेवकों द्वारा ग्राम सांचलू में एक सर्वे किया गया जिसमें गांव में दोपहिया वाहनों की संख्या, चार  पहिया वाहनों की संख्या, हेलमेट की संख्या, हेलमेट का प्रयोग करने वाले सदस्यों की संख्या आदि आंकड़े प्राप्त किए गए। स्वयं सेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा का सन्देश देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर  रामकुमार,  कुलदीप कुमार, विश्वास पंवार, अमन सिंह, कर्मसिंह, प्रमिला देवी, समृद्धि, आशु, दीपक, मानसी , सागर, देव, नितिन आदि उपस्थित रहे।