-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में ओटीएस योजना का आज अंतिम दिन, बकाया कर पर मिलेगी 100% ब्याज छूट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम द्वारा बकायेदारों को राहत देने के लिए संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने का शनिवार, 14 नवंबर को अंतिम मौका है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम द्वारा बकायेदारों को राहत देने के लिए संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने का शनिवार, 14 नवंबर को अंतिम मौका है। आज आवेदन की अंतिम तारीख है। इसके बाद योजना के तहत कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। खास बात यह है कि शनिवार को अवकाश होने के बावजूद नगर निगम के टैक्स विभाग में आवेदन प्राप्त करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर शनिवार को भी टैक्स विभाग में आवेदन पटल खुला रहेगा, ताकि अधिक से अधिक बकायेदार योजना का लाभ उठा सकें। इसके अलावा करदाता ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना के तहत गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकाये पर 100 प्रतिशत ब्याज छूट दी जा रही है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष की डिमांड पर भी 15 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कई वर्षों से कर बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय में आवेदन करें और ब्याज में शत-प्रतिशत छूट का फायदा उठाकर अपना बकाया जमा कराएं।