Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/11/2026 10:15:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/11/2026 10:15:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही देवबंद फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही देवबंद फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे फायर स्टेशन देवबंद को एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर हिमाचल प्रदेश नंबर का ट्रक (HP 71 A 7675) आग की चपेट में था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) की मौजूदगी में दमकल कर्मियों ने मल्टीपर्पज फायर एक्सटिंग्विशर (एमएफई) की सहायता से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

समय रहते आग बुझने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग पर नियंत्रण के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।