Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद फुल्लनपुर में हुआ जलभराव, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 08/09/2026 11:11:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 08/09/2026 11:11:45 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिला मुख्यालय के फुल्लनपुर मोहल्ले में तेज बारिश के बाद सड़कों और गलियों में पानी भर गया। कई जगहों पर घुटनों तक पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़कों पर पानी भरने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और कार चालकों को भी दिक्कत हो रही है। कई जगह पानी में वाहन बंद होने से जाम जैसी स्थिति भी बन रही है। बारिश का पानी घरों और दुकानों के सामने तक पहुंच गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सही तरीके से सफाई नहीं होने और पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण यह समस्या हुई है। जलभराव से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और काम पर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द पानी निकलवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पंप लगाकर सड़कों से पानी निकाला जाए और नालियों की सफाई कराई जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।