Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की आत्महत्या, उकसाने के आरोप में नामजद आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 23/11/2026 12:11:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 23/11/2026 12:11:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे से दबोच लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को युवती की मां ने थाना परशुरामपुरी में तहरीर देकर बताया था कि रमजाननगर निवासी विकास (28) पुत्र नौखे लाल उनकी बेटी को लगातार परेशान करता था। आरोप है कि वह युवती पर जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित विकास के खिलाफ 

भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे घेराबंदी कर विकास को गिरफ्तार कर लिया। उसका स्थायी पता रमजाननगर है, जबकि वर्तमान में वह काशीराम कॉलोनी में रह रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक भानू सिंह, हेड कांस्टेबल उवैश और कांस्टेबल आनंद शामिल रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के सीओ हर्ष पाण्डेय का जौनपुर तबादला, प्रदीप कुमार द्वितीय संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट में तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा, रुक-रुककर होती रही बारिश

उत्तर प्रदेश: अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंतक अभियान का आयोजन, सामाजिक एकता का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: उद्योगपति देवेंद्र कुमार दुबे बने तेजस्वी संगठन न्यास के आजीवन न्यासी एवं संरक्षक सदस्य

छत्तीसगढ़: कोरबा में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की साधारण सभा एवं दीपावली मिलन समारोह


Featured News