Contact for Advertisement 9919916171

उत्तराखंड: देहरादून पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने की दी सलाह

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/11/2026 10:27:11 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/11/2026 10:27:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: देहरादून सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए देहरादून पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। बुधवार, 18 नवंबर को पुलिस टीमों ने सेंट ज्यूड स्कूल और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं और आमजन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

विस्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता समझाते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से बचाव के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है।

पुलिस ने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं और आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति (पिलियन राइडर) भी हेलमेट जरूर पहने। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

एसएसपी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।