Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अवैध खनन माफियाओं का आतंक, पुलिस जिप्सी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 03/07/2026 10:59:10 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 03/07/2026 10:59:10 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पंचकूला घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी वाहन को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: पंचकूला घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी वाहन को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सेक्टर-25 की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-28 स्थित घग्गर नदी के भीतर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां चार व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से खनन सामग्री भरते हुए मिले। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने पहले पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और उसके बाद ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने ट्रॉली में भरी खनन सामग्री रास्ते में गिरा दी। जब पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों की जान लेने की नीयत से पुलिस की जिप्सी को ट्रैक्टर से सीधी टक्कर मार दी। चालक द्वारा वाहन बचाने के प्रयास के बावजूद जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई तथा हमारा एक सिपाही अंकित कुमार निवासी यमुनानगर वाहन से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32 जीएमसीएच, चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 121, 132, 221, 324(4) तथा माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया गया। मामलें की जांच सैक्टर-25 चौरी में तैनात एएसआई सुनील कुमार द्वारा की जा रही है। 

मामले की जांच के दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों गुरजीत सिंह उर्फ बबलू, दीपक और सोनू उर्फ बिहारी के साथ मिलकर घग्गर नदी में अवैध खनन करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयोग किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली, खनन उपकरण  बरामद किए। आरोपी के खुलासे के आधार पर सैक्टर-25 चौकी टीम ने इन्चार्ज रामू स्वामी की अगुवाई में पंजाब के गांव ककराली में दबिश देकर उसके तीनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गुरजीत सिंह, सोनू और जसविंद्र मोहाली के ककराली के रहने वाले है व दीपक सैक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी एक चोरी का मामला दर्ज है व जसविंद्र के खिलाफ पहले एक स्नैचिंग का मामला दर्ज है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है तथा यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

14/05/2026
13/05/2026
13/05/2026
12/05/2026
05/05/2026
05/05/2026
25/03/2026
09/02/2026
28/01/2026
28/01/2026
23/01/2026
13/01/2026
09/01/2026