-
☰
बिहार: संविधान दिवस पर पहाड़पुर विद्यालय में उत्साह, 916 विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
- Photo by : social media
विस्तार
बिहार: संविधान दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़पुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय में 1084 नामांकित विद्यार्थियों में से 916 उपस्थित रहे। कक्षा छह की छात्रा सारा खान और कक्षा आठ की आयशा नाज ने संविधान दिवस पर विचार रखे। प्रधानाध्यापक मो. वसीम रज़ा द्वारा रचित कविता ‘मैं संविधान हूँ’ की छात्राओं ने सामूहिक संगीतमय प्रस्तुति दी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा बाल संसद के प्रधानमंत्री ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, अमदाबाद थानाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और अभिभावक शामिल हुए। प्रधानाध्यापक मो. वसीम रज़ा के नेतृत्व में विद्यालय में स्मार्ट क्लास, 20 माइक युक्त सीसीटीवी कैमरे और गतिविधि आधारित शिक्षण की व्यवस्था है। प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाता है। विद्यालय में अनुशासन, समयबद्धता और मोबाइल मुक्त शैक्षणिक वातावरण पर भी जोर दिया जाता है। कार्यक्रम में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।
तेलंगाना: मुआवजे के 18 लाख रुपये के लिए पति की हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
दिल्ली: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम का भी जिक्र
बिहार: सहरसा में स्कूल की बाउंड्री निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप