Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: टेंट लगाकर शराब बिक्री पर विवाद, सील दुकान के बाद अस्थायी संचालन से उठे सवाल

- Photo by :

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 30/04/2026 10:42:48 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 30/04/2026 10:42:48 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: सतना में शराब दुकान संचालन को लेकर नया विवाद सामने आया है।

विस्तार

गुजरात: सतना में शराब दुकान संचालन को लेकर नया विवाद सामने आया है। आबकारी विभाग द्वारा सील की गई एक वाइन शॉप के ठेकेदार ने अब उचेहरा रोड पर टेंट लगाकर शराब और बीयर की बिक्री शुरू कर दी है। इस अस्थायी व्यवस्था को लेकर नियमों और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नागौद सर्किल के अंतर्गत अमरपाटन और मैहर तिराहा क्षेत्र में योगेश तिवारी ठेका फर्म द्वारा दुकान निर्धारित स्थान के बजाय गलत लोकेशन पर संचालित की जा रही थी। नोटिस के बावजूद पालन न होने पर आबकारी विभाग ने दुकान को सील कर दिया था। आबकारी अधिकारियों के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दुकान का निर्धारित स्थान तिघरा मोड़ के आगे तय किया गया था, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया।

दुकान सील होने के बाद ठेकेदार ने उचेहरा रोड पर टेंट लगाकर शराब और बीयर की अस्थायी बिक्री शुरू कर दी। इससे स्थानीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADEO) शबनम खान ने बताया कि फर्म के पास वैध लाइसेंस है और नई दुकान का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण पूरा होने तक अस्थायी रूप से बिक्री की अनुमति दी गई है। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि टेंट में शराब बिक्री से कानून व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर असर पड़ सकता है। फर्म ने उचेहरा ग्रुप की तीन दुकानों का ठेका करीब 25.72 करोड़ रुपये में लिया है।