Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: अपराधों पर लगाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग हुई तेज

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Sojitra Ashaben , Date: 06/07/2026 01:22:59 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sojitra Ashaben ,
  • Date:
  • 06/07/2026 01:22:59 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: राजकोट शहर में दिन-दहाड़े लूट, हत्या, चोरी, गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधियों तथा शराब एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की घटनाओं में लगातार वृद्धि को लेकर चिंता जताई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए शहर के आवासीय क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राजकोट शहर के विभिन्न इलाकों में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है। इस दिशा में राजकोट महानगरपालिका से अपेक्षा की जा रही है कि वह आवासीय क्षेत्रों के चौराहों एवं सर्कलों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को प्राथमिकता दे।

नागरिकों का मानना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूट, चोरी, गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधियों तथा अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सकेगा। इससे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी। इसके अलावा, शहरवासियों ने कहा कि महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है। साथ ही छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों, रोमियो तत्वों तथा तेज और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। स्थानीय लोगों ने राजकोट महानगरपालिका से आग्रह किया है कि शहर के सभी संवेदनशील एवं आवासीय क्षेत्रों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।