Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सीओ रुपाली रॉय चौधरी का अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 20/02/2026 04:18:14 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 20/02/2026 04:18:14 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: मुजफ्फरनगर युवा मृदुभाषी एवं काम के प्रति समर्पित जुझारू (पीपीएस) रुपाली रॉय चौधरी पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ के रूप में यहां पर तैनात है।

विस्तार

हरियाणा: मुजफ्फरनगर युवा मृदुभाषी एवं काम के प्रति समर्पित जुझारू (पीपीएस) रुपाली रॉय चौधरी पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ के रूप में यहां पर तैनात है। प्रत्येक मामले में पूरी गहनता एवं तल्लीनता के साथ काम कर रही हैं। इससे पूर्व जब वह मुज़फ्फरनगर में आई थी तो उनको पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मंडी की कमान सौपी गई थी, जहां उन्होंने अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली का जोहर दिखाया तो वही पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का भी काम किया उसके बाद उन्हें फुगाना क्षेत्राधिकारी की कमान सौपी गई वहां भी आमजन का भरोषा जीता और उनके नेतृत्व में सर्किल के थानों की पुलिस ने अपराधियों को मुठभेड़ों में घायल कर जेल भेजा और रुपाली राय चौधरी अब मुजफ्फरनगर की भौगोलिक एवं सामाजिक स्थिति के बारे में अच्छी तरीके से जान चुकी हैं।अब उनको इस जिले में काम करने में पूरा मजा आ रहा है। सी ओ रुपाली राय चौधरी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पीड़ित एवं मजलूम की बातों को ध्यान से सुनती हैं तथा तत्काल हर प्रकार की यथासंभव मदद एवं आश्वासन देती हैं। सी ओ जानसठ (पीपीएस) रुपाली राय चौधरी को जब से पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ की कमान दी गई है उन्हीने अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि जानसठ सर्किल के तहत तीन महत्वपूर्ण थाने आते हैं

 

इनमें से थाना जानसठ जो हल्का बहूत संवेदनशील माना जाता है तथा मीरापुर थाना व रामराज थाना भी इस सर्किल में आता है तीनों ही थाने अपना अलग-अलग स्थान रखते हैं (पीपीएस) पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ रुपाली रॉय चौधरी के अब कुशल मार्गदर्शन में तीनों थानों की पुलिस ने बेहतर कार्य प्रणाली का उदाहरण पेश किया हुआ है तथा पुलिस अपने कर्तव्य एवं डयूटी को बखूबी निर्वाहन भी कर रही है। अगर क्षेत्र में कोई भी घटना घटित होती है तो पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ रुपाली राय चौधरी घटित घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचती हैं और उनका प्रयास होता है कि घटित घटना को जल्द से जल्द खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाए। रुपाली राय चौधरी बहुत ही गंभीरता व तत्परता से किसी भी मामलों को सुनती हैं तथा उसका निस्तारण करने में अहम भूमिका का निर्वाहन करती है कोई भी मामला उनके अनुसंधान की गति से कम नहीं होता है। यहां उल्लेखनीय है सी ओ नई रुपाली राय चौधरी अपराधियों के साथ हो रही मुठभेड़ों के मामले में बहूत ही सक्रियता के साथ अपनी पुलिस टीम का उत्साह और मनोबल बढ़ाने लिए तत्काल घटनास्थतल पर पहुंचती  हैं और सभी जानकारियां एकत्रित करती हैं और उनकी हिदायत है कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्सा नहीं जाना चाहिए उसी का परिणाम है कि उनके सर्किल में पुलिस बेहतरीन उदाहरण दिन प्रतिदिन पेश कर है और पुलिस का इकबाल बुलंद हो रहा हैं।