-
☰
हरियाणा: गांव चनत में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी गांव चनत के ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त राहुल नरवाल से मुलाकात कर अपनी शिकायतें एवं मांगें रखीं।
विस्तार
हरियाणा: हांसी गांव चनत के ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त राहुल नरवाल से मुलाकात कर अपनी शिकायतें एवं मांगें रखीं। उपायुक्त ने ग्रामीणों की प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान गांव चनत निवासी बलवान सिंह ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनका मकान गांव के अपेक्षाकृत ऊंचे हिस्से में स्थित है। वर्षों पहले बिछाई गई पेयजल आपूर्ति लाइन के माध्यम से अब पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण उन्हें नियमित जलापूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुरानी पाइपलाइन के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछवाकर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। गांव निवासी सनी ने अपनी शिकायत में बताया कि जींद जिला निवासी एक व्यक्ति ने हिसार के एक निजी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 30 हजार रुपये की ठगी की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने शिकायतकर्ता को संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम व पता उपलब्ध करवाने के लिए कहा तथा आश्वासन दिया कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी। इस पर उपायुक्त ने कहा कि जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है उनकी सूची तत्काल प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावित मकानों का शीघ्र सर्वे करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा पात्र परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी करवाने को लेकर भी मांग रखी। इस पर डीसी ने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से घर बातचीत की जाएगी और प्रयास किया जाएगा कि किसी की राशि जल्द जारी हो सके। इस अवसर पर गांव चनत निवासी जिला परिवेदना समिति के सदस्य विनोद कुमार, रवि, कुलवंत चौकीदार, जीवन दास, सनी, पूनम ,बाला, मिंटू, कविता सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
हरियाणा: चरथावल पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
राजस्थान: वंशिका गर्ग मामले में अग्रवाल समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग
राजस्थान: उणियारा सहकारी समिति की बैठक में 25.70 लाख का बजट हुआ पारित, तुलाई व उपहार पर उठा विवाद
हरियाणा: गांव चनत में पौधारोपण अभियान किया शुरू , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरियाणा: आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान शुरू , शराब दुकानों की जांच तेज
राजस्थानः गांधी दर्शन बैठक हुई सम्पन्न, जनजागरण कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना