-
☰
झारखण्ड: धरती आबा Birsa Munda के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरती आबा Birsa Munda की पुण्यतिथि मंगलवार को शहादत दिवस के रूप में कांग्रेस भवन, रांची में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं
विस्तार
झारखण्ड: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरती आबा Birsa Munda की पुण्यतिथि मंगलवार को शहादत दिवस के रूप में कांग्रेस भवन, रांची में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर ऐतिहासिक उलगुलान (महान जनक्रांति) का नेतृत्व किया था। अंग्रेजों की नीतियों के कारण मुंडाओं की पारंपरिक खूंटकट्टी व्यवस्था समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गई थी, जिसके विरोध में बिरसा मुंडा ने संघर्ष का बिगुल फूंका और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन लड़ाई लड़ी। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1897 में शुरू हुए उलगुलान आंदोलन ने अंग्रेजी सत्ता की नींव हिला दी थी। भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण, अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज में आत्मसम्मान और अधिकारों की चेतना जगाई। कारावास के दौरान उनका निधन हो गया, लेकिन उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक न्याय की लड़ाई में हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा द्वारा दिखाया गया संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. राजेश गुप्ता, अभिलाष साहु, सतीष पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे, राकेश सिन्हा, राजन वर्मा, अख्तर अली, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, सुरेंद्र सिंह, कामेश्वर गिरी, जगदीश साहु, राज उरांव, डॉ. राजीव नारायण प्रसाद, मुन्ना सिंह, छोटू सिंह, मृत्युंजय कुमार, मृदुल राज, खालिद सैफुल्लाह, अजय सिंह, संजय कुमार, उमेश चौधरी, अब्दुस सलाम अंसारी एवं रामानंद केशरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित।
हरियाणा: चरथावल पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
राजस्थान: वंशिका गर्ग मामले में अग्रवाल समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग
राजस्थान: उणियारा सहकारी समिति की बैठक में 25.70 लाख का बजट हुआ पारित, तुलाई व उपहार पर उठा विवाद
हरियाणा: गांव चनत में पौधारोपण अभियान किया शुरू , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरियाणा: आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान शुरू , शराब दुकानों की जांच तेज
राजस्थानः गांधी दर्शन बैठक हुई सम्पन्न, जनजागरण कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना