Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: कक्षा 5वीं विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ संपन्न

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 20/02/2026 05:42:09 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 20/02/2026 05:42:09 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शासकीय प्राथमिक शाला रतनपुर अंधारिया में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शासकीय प्राथमिक शाला रतनपुर अंधारिया में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के शिक्षक ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कक्षा 4वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों के लिए स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने कविताएँ, नृत्य और प्रेरणादायक भाषण दिए। कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालय के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षक राजेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए सदैव विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को फूल और गिफ्ट भेंट किए गए। सभी ने मिलकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षक राजेश पटेल व सपना हिरे सहित समस्त स्कूल स्टॉफ मौजूद था।