Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: स्वनेत्र हॉस्पिटल का निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित , सैकड़ों लोगों को लाभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gopal Soni , Date: 20/02/2026 12:00:59 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Gopal Soni ,
  • Date:
  • 20/02/2026 12:00:59 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर जल महल स्वनेत्र  चिकित्सा हॉस्पिटल की तरफ से नेत्र चिकित्सा एवं लैंप प्रत्यारोपण का निशुल्क आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर जल महल स्वनेत्र  चिकित्सा हॉस्पिटल की तरफ से नेत्र चिकित्सा एवं लैंप प्रत्यारोपण का निशुल्क आयोजन किया गया। इस आयोजन का लाभ लेने के लिए दूर-दूर से काफी संख्या में लोगों का आना-जाना लग रहा। आंखों की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को लाने ले जाने के लिए स्वनेत्र आई हॉस्पिटल  ने एंबुलेंस की व्यवस्था भी कर रखी थी। हॉस्पिटल के शिविर में डॉक्टर स्वाति तोमर और डॉक्टर शालिनी गुप्ता के सानिध्य में सैकड़ो लोगों को इस निशुल्क उपचार की व्यवस्था करवाई गई। इस जन सेवा के काम में सहयोगी रहे। जय किशन गुर्जर चेतराम जी कमल किशोर और रुखसाना बेगम जी का भी काफी अच्छा सहयोग रहा।