-
☰
उत्तर प्रदेश: गड्ढे में गिरने से ढाई साल के मासूम रवि पाल की हुई मौत
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र के विजयपुर राजापुर गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते करीब ढाई साल का एक मासूम बच्चा गहरे गड्ढे में गिर गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र के विजयपुर राजापुर गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते करीब ढाई साल का एक मासूम बच्चा गहरे गड्ढे में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान रवि पाल (उम्र लगभग ढाई वर्ष), पुत्र राम मूरत व माता मनीषा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के पास खेलते समय बच्चा अचानक गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को विजयपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मध्य प्रदेश: चुनार में समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं
मध्य प्रदेश: थार से जानलेवा टक्कर मारने के मामले में आरोपी लवकुश राठौर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन सवेरा, 500 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मंदिर चोरी का हुआ खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 7 कलश किए बरामद
उत्तर प्रदेश: 150 साल पुराने जैन मंदिर में नए हॉल निर्माण की हुई शुरुआत