-
☰
उत्तर प्रदेश: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में हुआ घायल, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर* के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर* के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात एवं उ0नि0 श्री बलराम सिंह मय पुलिस बल के साथ देवला से सरकडी खुमार जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दियें जिन्हे टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो दोनों व्यक्ति मोटर साईकिल को मोडकर भागने लगे, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस पार्टी द्वारा पीछा गया तो एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार / घायल अभियुक्त की पहचान महताब पुत्र इरशाद निवासी ग्राम सलेमपुर भुकडी थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर के रुप में हुई तथा दूसरा बदमाश अधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा काम्बिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, तथा एक मोटर साईकिल सुपर स्पैन्डर बरामद। घायल / गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है तथा थाना कोतवाली देहात का हिस्ट्रीशीटर है जो थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/2026 धारा 317(5) बीएनएस व मु0अ0सं0 646/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था, जिस पर 25000 रुपये का ईनाम घोषित है। अभियुक्त महताब उपरोक्त के विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या व नकबजनी आदि से सम्बन्धित कुल डेढ़ दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं। गिरफ्तार बदमाश के विरूध्द अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: महिला परिचालक से छेड़छाड़, आरोपी को पकड़कर कर्मचारियों ने की पिटाई
उत्तर प्रदेश: त्योहारों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लिया व्यापक इंतजाम
गुजरात: दिव्यांग खेल उत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाई हौसले और जीत की भावना
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में गौकश घायल गिरफ्तार, हथियार किए गए बरामद
गुजरात: खुद को ‘डॉन’ बताने वाले पर मारपीट और सूदखोरी के आरोप, वीडियो वायरल