Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अरुण कुमार पटेल बने एंटी करप्शन फाउंडेशन के जिला कार्यकारी सदस्य

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar Patel , Date: 20/02/2026 11:52:05 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar Patel ,
  • Date:
  • 20/02/2026 11:52:05 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलिया देशभर में भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनजागरूकता के लिए सक्रिय संस्था एंटी करपसन फाउंडेशन ने जनपद बलिया में अपने संगठन को और सशक्त करते हुए श्री अरुण कुमार पटेल को District Ballia Executive Member के पद पर नियुक्त किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलिया देशभर में भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनजागरूकता के लिए सक्रिय संस्था एंटी करपसन फाउंडेशन ने जनपद बलिया में अपने संगठन को और सशक्त करते हुए श्री अरुण कुमार पटेल को District Ballia Executive Member के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा जी की अनुशंसा एवं स्वीकृति से की गई। श्री संजीव शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि एंटी करपसन फाउंडेशन का मूल उद्देश्य समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संगठन देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों में आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। जनपद बलिया में श्री अरुण कुमार पटेल की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री अरुण कुमार पटेल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और ईमानदार छवि को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जनपद में संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जोड़ेंगे तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने में सहयोग करेंगे।

 

नवनियुक्त पदाधिकारी श्री अरुण कुमार पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व और उत्तरदायित्व दोनों है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा जनपद बलिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी विभाग में अनियमितता या भ्रष्टाचार की जानकारी निडर होकर साझा करें, ताकि उचित स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। जनपद के सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि यह कदम बलिया में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।