-
☰
उत्तर प्रदेश: कबड्डी से ताइक्वांडो तक खिलाड़ियों ने बिखेरा हुनर, डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी, ताइक्वांडो, स्किपिंग, शतरंज तथा खो-खो सहित कई प्रतियोगिताओं में विजेताओं का चयन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी, ताइक्वांडो, स्किपिंग, शतरंज तथा खो-खो सहित कई प्रतियोगिताओं में विजेताओं का चयन किया गया। कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी परासी विजेता तथा डीएवी विद्युत अनपरा उपविजेता रहा। ताइक्वांडो अंडर-17 में डीएवी ओबरा की अर्पिता प्रजापति ने प्रथम और डीएवी रॉबर्ट्सगंज की आर्या सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्किपिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में वैष्णवी (डीएवी परासी), शुभांगी (डीएवी बीना) और प्रीति (डीएवी परासी) ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। शतरंज में डीएवी रॉबर्ट्सगंज तथा खो-खो में डीएवी रिहंदनगर की बालिकाएं विजेता रहीं।
प्रतियोगिताओं के समापन पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा वरिष्ठ शिक्षकों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, सीनियर मैनेजर प्रीतम कुमार, सहित विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया । पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर खेल उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण खेलों को बचाने की मुहिम, कुश्ती परंपरा को नई पहचान देने में जुटे पहलवान
हरियाणा: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरियाणा: महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान, सुरक्षा-सम्मान पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: दोस्तों संग घूमने आया युवक मदन सागर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव