Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कुश्ती प्रतियोगिता में बालक-बालिका विजेताओं को किया गया सम्मानित 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 06/04/2026 02:29:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 06/04/2026 02:29:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं को खेल से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को खेल से जोड़ने के लिए यह पहल खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान के तहत किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं को खेल से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को खेल से जोड़ने के लिए यह पहल खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान के तहत किया गया है। क्योंकि जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को अवसर नहीं मिलेगा तब तक बालिकाएं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पायेंगी, इस लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल आयोजन अति आवश्यक है। बालिका वर्ग में 38 किलोग्राम में पायल प्रजापति ने मनीषा को पराजित किया 42 किलो ग्राम में शिखा यादव ने रागिनी को अंको से हराया 46 किलोग्राम में गौरी प्रजापति ने अनुष्का को 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका को दृष्टि तथा 54 किग्रा में काजल यादव ने रूवी 58 किग्रा में कमल लक्ष्मी तथा आरूषि एवं निष्ठा व तान्या ने अपने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित करते हुए अपने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया बालक वर्ग में अनुराग ने आदर्श को अंचल ने पवन को हिमांशु ने बलवंत को तथा हिमांशु कुमार को दिव्यांशु तथा इंद्रेश को कृष्णा यादव ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शको का दिल जीत लिया खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चन्द्रदेव यादव हंसराज यादव अरविंद यादव डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन मनीष संतोष मनोज तथा मेवालाल नितिन आदि लोग उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में दिनेश सोनकर व रामफल यादव ने किया संचालन का कार्य संजय चौहान के द्वारा किया गया। कार्य क्रम सकुशल संपन्न होने पर अमरजीत यादव ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।