Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ‘बॉर्डर-2’ देखकर भावविभोर हुए बच्चे, वीर जवानों के शौर्य से लिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jugesh Kumar , Date: 14/08/2026 05:23:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jugesh Kumar ,
  • Date:
  • 14/08/2026 05:23:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र, 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ते हुए जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी पहल की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र, 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ते हुए जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी पहल की गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में अटल आवासीय विद्यालय, सर्वोदय बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं को देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ दिखाई गई।

बड़े पर्दे पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के साहस, शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को देखकर विद्यार्थी भावविभोर नजर आए। फिल्म के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को सैनिकों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जानकारी मिली। इस दौरान विद्यार्थियों में देश और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना भी और मजबूत हुई।फिल्म के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वीर सैनिकों की राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरित विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखने का संदेश ग्रहण किया।

जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को बताया गया कि देशभक्ति केवल सीमाओं पर देश की रक्षा करने तक सीमित नहीं है। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना, राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करना, तिरंगे का सम्मान करना, सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना और देश की प्रगति में योगदान देना भी सच्ची देशभक्ति का हिस्सा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह पहल विद्यार्थियों के लिए महज फिल्म देखने का अवसर नहीं रही, बल्कि उन्हें वीर जवानों के शौर्य और बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना, तिरंगे के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत हुआ।