-
☰
उत्तर प्रदेश: EX यूट्यूबर सलीम वास्तिक हुए गिरफ्तार, 25 साल से अपहरण-हत्या मामले में था फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया गया है। यह अरेस्टिंग दिल्ली पुलिस ने की है। सलीम वास्तिक नाम और पहचान छिपाकर गाजियाबाद में रह रहा था। मर्डर और अपहरण के केस में पुलिस को उसकी तलाश थी। दिल्ली की कोर्ट से सजा भी हुई, लेकिन दिल्ली और यूपी पुलिस उसे पहचान नहीं सकी। वह 25 साल से फरार था। दिल्ली के गोकलपुरी थाने में सलीम खान के खिलाफ अपहरण, रंगदारी, हत्या का केस दर्ज है। उसे शनिवार की सुबह उसके घर से अरेस्ट किया गया। पुलिस उसे थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है। सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान पुत्र नूरहसन है। वह शामली के नानूपुरा का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी 1995 को सलीम ने दिल्ली के 13 साल के संदीप बंसल का अपहरण किया था। उसके बाद रंगदारी मांगी और फिर हत्या कर दी। जहां पुलिस ने गोकलपुरी थाना, दिल्ली में केस दर्ज किया था। 13 साल के बच्चे की हत्या बहुत ही चर्चित थी। दिल्ली पुलिस ने सलीम को अरेसट कर जेल भेजा था। साल 1997 में उसे आजीवन की सजा हुई, 2000 में उसे बेल मिली, लेकिन तभी वह फरार हो गया। 25 सालों में वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपकर रहता रहता। जानलेवा हमले से चर्चा में आया पिछले दिनों सलीम वास्तिक चर्चा में तब आया जब दो महीने पहले 27 फरवरी 2026 की सुबह दो भाइयों ने मिलकर उसको उसके घर में 14 चाकू मारे थे। एक महीने तक चले इलाज के बाद सलीम की हालत में सुधार हुआ। उस पर हमले के आरोपी दोनों भाई एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। गला रेतने की कोशिश की थी। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे।
गुजरात: अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, ₹5.14 लाख का मुद्देमाल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: 15 दिन चला महिला सशक्तिकरण अभियान, छात्रों में जागरूकता
उत्तर प्रदेश: कॉलेज में जागरूकता अभियान हुआ शुरू , छात्राओं ने दिखाया उत्साह
उत्तर प्रदेश: एनएच 35 पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला कुचली
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त होती कुश्ती, खिलाड़ियों में निराशा
राजस्थान: लोहावट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे