Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मंत्री कुशवाहा ने जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार और निर्माण कार्यों में प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 08/04/2026 12:06:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 08/04/2026 12:06:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: निवाड़ी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चंदेल-बुंदेला कालीन जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार प्राथमिकता के साथ किया जाए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: निवाड़ी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चंदेल-बुंदेला कालीन जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने अमृत सरोवरों के विकास और पुनर्निर्माण कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मंत्री कुशवाह ने कहा कि निवाड़ी जिला ऐतिहासिक रूप से चंदेल और बुंदेला राजवंशों के समय जल संरचनाओं के निर्माण में अग्रणी रहा है। उस दौर में पानी की कमी को देखते हुए तालाब, नहर, कुएं और बावड़ियों का व्यापक निर्माण कराया गया था, जिन्हें अब पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इन ऐतिहासिक धरोहरों की साफ-सफाई और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

बैठक में मंत्री ने जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन कलेक्ट्रेट भवन सहित अन्य शासकीय भवनों के निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी मंत्री ने गंभीरता दिखाई और संजीवनी क्लिनिक के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। बैठक में विधायक अनिल जैन, कलेक्टर जमुना भिडे, पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


Featured News